डायरी गेम 29 अक्टूबर आज का दिन बहुत ही शानदार और परिवार की खुशियों के साथ निकल गया। ❤️🤩

in Hindwhale Community • 3 days ago

नमस्ते सबको! मैं भारत से शिखा हूँ,आशा है आप लोग खुश और समृद्ध होंगे आशा करती हु। आज का दिन मेरे लिए रोज की तरह घर के कामों से शुरू हुआ सुबह में 6:00 बजे उठ जाती हूं उठकर सबसे पहले घर के जो सबसे जरूरी काम होते हैं उनको निपटाती हूं उसके बाद अपने हस्बैंड को ऑफिस के लिए तैयार करवा के उनका टिफिन वगैरा देता हूं।

उनको करने के बाद मैं थोड़ा बहुत जो घर के काम बाकी रहते हैं उनको निपटाती हूं उसके बाद में नहाने के लिए चली जाती हूं,,

1000134282.jpg

आज करवा चौथ है इसलिए मैं ऐसे ही थोड़ा बहुत प्यार होती हूं सिंपल तरीके से मैं फास्ट नहीं रखती हूं क्योंकि हम लोग में करवा चौथ नहीं होता है हम लोग में तीज होता है इसकी बहुत मानता है और देखा जाए तो यह भी इस प्रकार का पूजा है।

यह जो चक्रवात आया हुआ है इसकी वजह से बहुत ज्यादा जगह पर क्षतिग्रस्त हुआ है यहां तो दो दिन से बारिश लगाकर रखी हुई है जिसकी वजह से हम घर की औरतों को बहुत सारे कामों में दिक्कत आ जाती है जैसे कपड़ा सुखना बाहर से कुछ सामान चाहिए बहुत सारी समस्या आ जाती है।

1000134350.jpg

आज करवा चौथ के दिन मैंने बहुत ही सिंपल तरीके से तैयार हुई थी, पूजा पाठ करने के बाद मैंने अपनी कुछ तस्वीरें ली तस्वीर लेना मुझे बहुत ही अच्छा लगता है।।❤️❤️

फिर मैं तैयार होने के बाद पूजा पाठ करती हूं यह सब करने के बाद नाश्ता करती हूं करने के बाद आज मैं शाम के नाश्ते के लिए मैदा का एक व्यंजन बनाती हूं नमकीन टाइप यह सुख होता है और जब कुछ नहीं रहने से यह रहता है तो कोई भी कहीं से आया तो पानी पिलाने के काम आता है,

तो आज मैंने यह सोचा क्यों ना यहां व्यंजन बनाया जाए इसलिए मैं यह काम में लग गई मुझे अच्छा भी लगा करने में करते-करते कैसे टाइम निकल जाती है पता ही नहीं चलता है।

और कुछ बनाकर अपने परिवार के साथ बैठकर साथ में कुछ भी खाने का मजा अलग ही होता है और यह सब मुझे करना बहुत ही आनंद देता है।

1000134348.jpg

यह मैंने अपने छत पर भिंडी का पौधा रूपा था उसमें से यह सुंदर सा फल निकला है मुझे बहुत ही अच्छा लगा कि मैं इसकी देखभाल की और मुझे इसका परिणाम भी मिल गया।। 🥰

जब थोड़ी सी बारिश रुकी तो मैं छत पर वापस कपड़े डालने के लिए ले गई उसके बाद मैंने जो पौधे लगाया था उसके देखभाल भी थोड़ी बहुत करने लगे मेरे भिंडी की पौधे भी अच्छे से भर रहे थे और उसमें फल भी आ गए थे ताज देखकर अच्छा लग रहा था ताज और हरी सब्जियों की बात ही कुछ और होती है यह सब अपने घर के कामों से निकालकर कुछ अलग करने अलग ही बात होता है कोई चीज खुद से करने की बात थी अलग होती है।

1000134352.jpg

मुझे सज सवार के रहना बहुत ही पसंद आता है खुद मै बहुत ही अच्छा लगता है।। ❤️🥰

यह सब छोटे-छोटे जिम्मेदारियां के बीच यह सब के लिए समय निकालना मुझे अच्छा लगता है अपनी रोज के कामों के साथ यह सब का देखभाल करना अच्छा लगता है परिवार के हर काम को और परिवार की खुशियों के साथ अपने आप को भी समय देना जरूरी होता है जब आप ठीक रहेगा तो आप सब की जिम्मेदारियां बहुत अच्छे से निभा सकते हैं।

1000134354.jpg

यह मैदे की नमकीन मैंने बनाई है बहुत ही स्वादिष्ट लगती है खाने में पूरा खस्ता और चाय के साथ बहुत ही अच्छा लगता है।।

आज का दिन मेरे लिए बहुत ही खास और किसी त्योहार से काम नहीं रहा आज की छोटी-छोटी खुशियां ही मुझे बहुत ही अच्छा लगा घर के कामों में कैसे हैं समय निकल गया पता ही नहीं चलता है अपने परिवार के साथ सबके साथ बैठकर बातें कर कर समय बिताना बहुत ही अच्छा लगता है यह सब के बीच मैंने अपने आपको भी टाइम दिया।

शाम को जब मेरे हस्बैंड आते हैं उनको मैं चाय पानी देता हूं और साथ में या नमकीन भी वह खाकर उन्हें बहुत ही पसंद आती है वह मुझे बोलते हैं ऐसा नाश्ता मुझे बहुत ही अच्छा लगता है। आखिर हमारी जिंदगी यह छोटी-छोटी खुशियों से ही सुंदर बनती है और परिवार से ही बस आज का यह समय हमेशा मुझे याद रहेगा।

धन्यवाद और नमस्ते दोस्तों!