उम्मीद की किरणsteemCreated with Sketch.

in #ummid • 8 years ago

उम्मीद की किरणIMG_20180813_211012.jpg
दोस्तों आज हम जीवन में घटित होने वाली उस सच्ची घटना से रूबरू करा रहे है जो हर व्यक्ति को इसके होने का बेसब्री से इंतजार रहता है और वह है उम्मीद ! आपने हर कठिन या दुःख के समय में यह अनुभव किया होगा की हम हमारी समस्याओ से लड़ते लड़ते बेबस लाचार हो जाते है हर किसी को आशा भरी निगाहों से देखते है जाने अनजाने सभी लोगो से एक उम्मीद लगाये रखते है की हमें कोई तो साथ देगा! कोई तो रहमतगार होगा जो इस संकट की घडी से उभारेगा! तभी हमें जीवन की सच्चाई की समझ आती है हमारी काल्पनिक जीवन से वास्तविक जीवन का यह बड़ा कडुआ अनुभव होता है जिन्हें हम कभी ज्यादा महत्व नहीं देते जिनकी हम कभी इज्जर नहीं करते जिनकी बातो को हमेशा अनदेखा कर देते है वही लोग उस समय हमारे मसीहा बनकर हमें सहारा देते है और जीवन के कटु सत्य का बोध करते है की जो जैसा दीखता है वैसा होता नहीं है हमारे माता पिता ही वो उम्मीद की किरण है जो हमें सपनो की दुनिया से यथार्त की दुनिया का दर्शन करते है ...